Home मनोरंजन OTT पर आते ही छाई 2 घंटे 8 मिनट की Crime Thriller,...

OTT पर आते ही छाई 2 घंटे 8 मिनट की Crime Thriller, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

0

नई दिल्ली: क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर जो ज्यादातर मूवी लवर्स को पसंद आता है और अगर वह थिएटर के बाद ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन करे फिर तो बात ही कुछ और है। आज हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं वह ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई गई है।

थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद इस फिल्म ने ओटीटी (OTT) पर दस्तक दी और यहां भी आते ही गर्दा उड़ा रही है। इतना ही नहीं 2 घंटे 8 मिनट को IMDb पर भी धांसू रेटिंग मिली है।

कौन सी है यह क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller)?जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी वहीं थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई। इस फिल्म का नाम है वध 2 (Vadh 2), जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं।

क्या है फिल्म की कहानी ?‘वध 2’ (2026) एक स्वतंत्र आध्यात्मिक सीक्वल है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल में घटित होती है। यह फिल्म एक थके-हारे, रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके गार्ड (मिश्रा) और एक महिला कैदी (गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक खतरनाक कैदी के लापता होने की घटना की तनावपूर्ण और घुटन भरी जांच के बीच, इन दोनों के बीच एक कोमल रिश्ता पनपता है।

‘वध 2’ (Vadh 2) 2025 की एक क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) फिल्म है, जिसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है और लव रंजन तथा अंकुर गर्ग ने ‘लव फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित किया है। 2022 की फिल्म ‘वध’ की एक ‘स्पिरिचुअल सीक्वल’ इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here