Home देश-विदेश अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान ने कराया सीजफायर? ट्रंप ने कह दी बड़ी...

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान ने कराया सीजफायर? ट्रंप ने कह दी बड़ी बात-ये तो चीन का कमाल है

0

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है और पाकिस्तान इसका श्रेय ले रहा है, क्योंकि पाकिस्तान में ही ईरान और अमेरिका के बीच आगे की बातचीत होगी। लेकिन इस युद्धविराम का हीरो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को बता दिया है, उन्होंने कहा कि ये सारी मेहनत चीन ने की है। ट्रंप ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उनका मानना ​​है कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए राजी किया।

इससे  पहले समाचार एजेंसी एपी ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि वह ड्रैगन ही था जो पर्दे के ईरान को युद्धविराम के लिए मनाने की कोशिश में जुटा था और अंत में चीनी अधिकारियों को इसमें कामयाबी भी मिली। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका दोनों ही दो हफ्ते के सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। इस समझौते के तहत अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द ही खोला जाएगा।

चीन ने युद्धविराम में अहम भूमिका निभाई-अमेरिका

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग आखिरकार 40 दिनों बाद दो सप्ताह के लिए थम गई है। जानकारी के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ईरान और अमेरिका दोनों पाकिस्तान को धन्यवाद दे रहे हैं, लेकिन दिलचस्प यह है कि जिस प्रस्ताव और सीजफायर का हीरो पाकिस्तान बन रहा है, उसमें असली खेल चीन का है। अब बात सामने आ रही है कि वो देश कोई और नहीं चीन ही था, जिसने अमेरिका और ईरान, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए दबाव बनाया। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने युद्धविराम में अहम भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान का दावा-अमेरिका और ईरान ने मान ली हमारी बात

पाकिस्तान का कहना है कि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लगातार फोन पर बातचीत कर रहे थे। मंगलवार दोपहर को उन्होंने X पर ट्रंप, वैंस, रुबियो, विटकॉफ और ईरानी नेताओं को एक साथ टैग करते हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने लिखा कि राजनयिक प्रयास लगातार, मजबूती से और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान ने आगे कहा, शहबाज शरीफ ने दो अनुरोध किए, ट्रंप अपनी समय सीमा दो सप्ताह बढ़ा दें और ईरान सद्भावना के तौर पर इतने ही समय के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here