संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :नगरी सिहावा क्षेत्र मे इन दिनो विकास कार्यो पर जमकर राजनिति हो रही है विधायक के अनुसंशा पर हो रहे विकास कार्यो पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपना कार्य बताकर वाहवाही लूटी जा रही जिसका विधायक ने प्रेस वार्ता कर नाराजगी जताते हुए कहा की दूसरे के कार्यो पर अपना वाहवाही लूटना बंद करे जिला पंचायत अध्यक्ष सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की बहुत से समाचार पत्र पोर्टल न्यूज के माध्यम से ये अफवाहे फैलाई जा रही है की जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से काजल नदी मे 6 करोड से अधिक की लागत के पूल निर्माण स्वीकृती और विभिन्न स्कूलो मे अतिरिक्त कक्ष और प्रार्थना शेड निर्माण की स्वीकृति को अपना प्रयास बताकर वाह वाही लूटने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कब पत्राचार किया गया जबकी मेरे द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 को छग विधानसभा के बजट मे शामिल किये जाने पत्र क्र 654 दिनाक 3 फरवरी 2025 को माननीय वित्त मंत्री को पत्राचार कर बजट मे शामिल कराया गया जिसके परिक्षेप मे दिनाक 5 फरवरी 2025 की मांग पत्र सौपा गया जिसका पावती भी है साथ ही शासकीय स्वीकृति लंबित रहने पर विभागीय अधिकारियो द्वारा मुझे दूरभाष पर दिनाक 29-03-2026 को जानकारी दी गई की 31 मार्च 2026 तक उक्त कार्य को स्वीकृत कराया जाना होगा अन्यथा बजट लेप्स होगा उक्त जानकारी दूरभाष पर होते ही मैने तत्काल दिनाक 30-3-2026 को मंत्रालय जाकर वित्त सचिव से मिलकर प्रशासकीय स्वीकृति कराई स्वीकृति प्राप्त होते ही जिला पंचायत के अध्यक्ष के द्वारा श्रेय लेना प्रारंभ किया गया जो अत्यंत दुर्भाग्य जनक है।
इसी प्रकार मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 18 प्राथमिक माध्यमिक शालाये जो भवन विहिन व जर्जर होने की स्थिती मे नवीन भवन स्वीकृत कराये जाने दिनाक 10 सितंबर 2025 को मेरे द्वारा ध्यानाकर्षण के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग मे प्रश्न लगाया गया था जो विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 के दौरान 16 दिसंबर 2025 को बहस मे आने से मैने स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री को क्षेत्र के 18 स्कूलो के समस्या के बारे मे अवगत कराया फल स्वरूप मंत्री महोदय के द्वारा उक्त स्कूलो का परिक्षण कराया तब जा कर उचित कार्यवाही करने आश्वशन दिया गया था जिसके परिक्षेप्य मे उक्त स्कूलो मे 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने स्वीकृति दी गई जहा इन कार्यो को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपना कार्य बताकर वाहवाही लूटी जा रही जो सरासर गलत है।



