संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : भारतीय जनता पार्टी – सेवा ही संगठन- गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत आज नगरी मंडल के अंतर्गत शक्तिकेंद्र डोंगरडुला में पहुँच कर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की केन्द्रीय योजनाओं – प्रधानमंत्री आवास व उज्जवल गैस योजना व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया व सभी को भाजपा ध्वज भेंट किया गया।
कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र प्रभारी रामगोपाल साहू, मुख्य वक्ता में जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू रहे, सह प्रभारी राजेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष पेमन साहू, बूथ अध्यक्ष लच्छू राम नेताम, प्रताप साहू, अनराज साहू, श्याम लाल साहू, गोविन्द तिवारी, मन्नू प्रजापति, लखन साहू, मोहित साहू, रघुबर साहू, हिमाचल साहू, गजेन्द्र साहू, कुमारी बाई सेन, समिता साहू, देवकी साहू, उषा साहू, चंद्रिका ध्रुव, चमेली साहू के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



