Home छत्तीसगढ़ दन्तेवाड़ा में सत्ता पक्ष के विधायक को ही नही मिल रहा है...

दन्तेवाड़ा में सत्ता पक्ष के विधायक को ही नही मिल रहा है प्रतिनिधि – राहुल महाजन

0

दन्तेवाड़ा  : दन्तेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों की सत्ता सरकार होते हुए भी कार्यकर्ताओ की भारी कमी नज़र आ रही है । विधायक जी ने बड़े गर्व से सत्ता का बखान करते हुए अपने दो वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल तो पूरा कर लिया पर दुर्भाग्य से किरंदुल में आज तक अपना एक प्रतिनिधि तक नियुक्त नही कर पाए । किरन्दुल में विधायक प्रतिनिधि पद पर चल रही सियासी उठा पटक के बीच कांग्रेस ने चुटकुला मारते हुए मज़े लिये की किरन्दुल में शायद भाजपा में कार्यकर्ताओ में भारी कमी हो रही है ।

इस पूरे मामले में कांग्रेस जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राहुल महाजन ने तंज कसते हुए की भाजपा में आपस मे ही इतने टूट फुट हो रखे है कि जनता के लिए विकास कार्य करने के बजाए भाजपाई आपस मे पद के मोह और त्याग में व्यस्त है । राहुल ने अपने बयान में बताया कि एक ओर तो किरंदुल भाजपा में भर भर के कार्यकर्ताओं में मण्डल और जिला कार्यकारिणी के विभिन्न प्रकोष्ठों में पद बाटा गया है तो वही दूसरी ओर पार्टी प्रमुख भाजपा विधायक को अपने ही प्रतिनिधि पद के नियुक्ति के लिए कार्यकर्ता नही मिल रहे है । राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दो वर्षों के कार्यकाल में विधायक जी ने दो -दो प्रतिनिधि नियुक्त किये पर एक प्रतिनिधि को 9 महीने में ही विवादों की वजह से निष्कासित कर दिया तो वही जब महीनों के इंतज़ार के बाद विधायक जी अंततः दूसरा प्रतिनिधि नियुक्त की तो इन्हें भी 9 दिन में ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया ।

खैर इन दोनों मामले जनता के दिल मे जगह बनाने की नाकाम कोशिश करते हुए भाजपाइयों ने राजनीति तो जमकर खेली, की पहले को निष्कासित इसलिए किया गया क्योंकि जमीन कब्ज़ा विवाद में विधायक जी की छवि खराब हो रही है तो दूसरी नियुक्ति में नियमविरुद्ध नियुक्ति होने पर स्वयं नव-नियुक्त प्रतिनिधि ने ही ने अपना बड़ा दिल दिखाते पद से इस्तीफा दे दिया । खैर इन सब मामलों में किरन्दुल नगर वालो का एक भला तो यह हो गया कि विधायक प्रतिनिधि न होने से जनता अब सीधे अपने विधायक से अपनी समस्याओं को अवगत करवा सकती है । पर सत्ता के मोह का रंग ऐसा जो छोड़े न छुटे और विधायक प्रतिनिधि का पद खाली हो जाने से एक बार फिर से भाजपाइयों के मन की लालसा जाग चुकी है और सभी पद पाने की होड़ में लग चुके है ।

इस मामले में जिला प्रवक्ता राहुल महाजन ने मज़ाकिया लहज़े में यह भी कह दिया कि अगर विधायक जी को किरन्दुल भाजपा मण्डल में कर्मठ कार्यकता नही मिल रहे है तो किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता या किसी आम – जानता को ही अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दे, इससे कम से कम जनसेवा तो अच्छे से हो पाएगी । वैसे भी हम कांग्रेसीयों का इतिहास रहा है कि जन-सेवा करने के लिए हमे कभी पद की लालच नही रहा, पर इससे विधायक जी को एक ईमानदार प्रतिनिधि भी मिल जायेगा और जनता की समस्याओं का भी सुचारू रूप से समाधान भी मिलते रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here