हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है और जब यह वैशाख महीने में आती है, तो इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसे ‘बुध पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। वहीं, इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए उन चमत्कारी उपाय को जानते हैं।
तुलसी के पासतुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इन्हें भगवान विष्णु की प्रिया और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा की रात तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- दीपक जलाते समय मन पवित्र रखें।
- दीपक में शुद्ध घी या तिल के तेल का प्रयोग करें।
- तामसिक चीजों से परहेज करें।



