Home छत्तीसगढ़ गट्टासिल्ली में ध्रुव गोंड समाज का 70वां महाधिवेशन संपन्न समाज के प्रत्येक...

गट्टासिल्ली में ध्रुव गोंड समाज का 70वां महाधिवेशन संपन्न समाज के प्रत्येक व्यक्ती को भारतीय संविधान व समाजिक नियमावली का ज्ञान हो- लक्ष्मी ध्रुव

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : नगरी तहसील के ग्राम गट्टासिल्ली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 70वां वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की सहभागिता देखने को मिली कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथी के तौर पर पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव भी शामिल हुई और समाज को संबोधित किया
जहा उन्होने कहा की आज समाज के प्रत्येक व्यक्ती को भारतीय संविधान एवम सामाजिक नियमावली का ज्ञान होना चाहीये केन्द्र राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी होनी चाहिये क्योकि हमारा विकास इसी से जुडा है आज के युग मे तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी है दुनिया को समझने के लिये आज हम इन्ही तकनीकी ज्ञान की कमी के चलते कई क्षेत्र मे पिछड रहे आज हमारे समाज के युवा व युवतियो को हर सामाजिक ज्ञान होना चाहिये साथ ही राजनितिक व शासन की योजना का ताकी वे अपने व समाज को आगे मजबूती प्रदान व अपने परिवार के साथ गाव मे भी विकास करा सके आज जब भी सलकार बनती है चाहे किसी भी पार्टी का हो एक ही बात कहती है की शासन के विकास कार्य जनकल्याणकारी योजना को शासन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ती तक विकास की लाभ पहुंचाना होता है मगर हमारे कई जगह जानकारी नही होने के चलते हमारे आदिवासी समाज के लोग योजना से वंचित रह जाते है महाधिवेशन में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज नगरी के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव, महासचिव नरेश छेदैया, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, गट्टासिल्ली के अध्यक्ष सियाराम नेताम, युवा प्रभाग के अध्यक्ष संजय मरकाम सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here