महासमुंद : बसना स्तिथ अग्रवाल नर्सिंग होम में आगामी 15 अप्रैल को क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मीरा एमडी (35 वर्षों का अनुभव) डॉ. रूद्र गायकवाड़ एमडी (शुगर, बीपी एवं किडनी रोग विशेषज्ञ) डॉ. रजनी एमडी (छाती रोग विशेषज्ञ) डॉ. देवेश अग्रवाल (नेत्र एवं मोतियाबिंद सर्जन) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में शुगर, बीपी, थायरॉइड, हार्मोन संबंधी समस्याएं, जोड़ों का दर्द, बुखार, निमोनिया, पीलिया, सर्दी-खांसी, सीओपीडी, अस्थमा, सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, नसों का दर्द एवं छाती रोग से ग्रसित मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नेत्र रोगों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अन्य सभी जांचों पर 30% तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क जांच एवं उपचार की विशेष व्यवस्था भी की गई है। ऐसे मरीज इस सुविधा का लाभ लेने हेतु डॉ. अमित अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक मरीज शिविर का लाभ उठाने के लिए 77730 86100 पर संपर्क कर सकते हैं।



