Home छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी में राहत: गांव-गांव पहुंचकर हैंडपंप दुरुस्त कर रही मरम्मत टीमें

भीषण गर्मी में राहत: गांव-गांव पहुंचकर हैंडपंप दुरुस्त कर रही मरम्मत टीमें

0

एमसीबी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राहत पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब और बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और गांव-गांव पहुंचकर त्वरित सुधार कार्य कर रही हैं।तेज धूप और बढ़ती जल मांग को देखते हुए विशेष रणनीति के तहत मरम्मत दलों का गठन किया गया है। ये दल सुबह से ही फील्ड में पहुंचकर हैंडपंपों की जांच, मरम्मत और आवश्यक पुर्जों के प्रतिस्थापन का कार्य कर रहे हैं, ताकि किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द चालू किया जाए।

इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत कुवारपुर में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को सुधारकर पुनः चालू किया गया। इसके शुरू होते ही आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा, जिससे भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत कार्य होने से उनकी दैनिक जल समस्या दूर हो गई है। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण जीवन सुगम हो रहा है।

विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी हैंडपंप खराब पाए जा रहे हैं, वहां तुरंत मरम्मत की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए नियमित संधारण पर भी जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संसाधनों की उपलब्धता, तकनीकी टीमों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी जल समस्या की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here