Home स्वास्थ्य ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें और रहें दिनभर एनर्जेटिक…..

ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें और रहें दिनभर एनर्जेटिक…..

0

गर्मियों के इन दिनों में यह हमारे लिए काफी जरूरी हो जाता है की, हम अपने शरीर को सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि लाइट भी बनाकर रखें. इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें, जो सिर्फ हमारे पेट को भरा हुआ रहने में मदद न करें, ये हमारे शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रहने में भी मदद कर सकें. जब आप सुबह के समय काफी ज्यादा हैवी और ऑयली चीजें खा लेते हैं, तो आपको सुस्ती लगने लगती है और कई बार आपको पेट से जुड़ी समस्याओं के होने का भी खतरा बढ़ जाता है. अगर आप गर्मियों के इन दिनों में अपनी सेहत का सही से ख्याल रखना चाहते हैं,तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको सुबह के नाश्ते में खायी जाने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपका पेट भरने के साथ ही आपके शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने में भी काफी मदद करते हैं.

दही और फलों का करें सेवन:- गर्मियों के इन दिनों में दही को हम एक नेचुरल कूलर के तौर पर भी जानते हैं. जब आप इसे फ्रेश फलों के साथ खाना शुरू कर देते हैं, तो शरीर को होने वाले फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. आप अगर चाहें तो दही में केला, पपीता, ऐपल या फिर आम जैसे फलों को अच्छी तरह से मिक्स करके भी खा सकते हैं. यह एक ऐसा ब्रेकफास्ट है, जो आपके पेट को ठंडा रखता है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. जब आप इसे रेगुलर बेसिस पर खाना शुरू करते हैं, तो आपके शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलने लगते हैं.

पानी या दूध के साथ ओट्स:- ओट्स एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि इसे आपके पेट के लिए भी काफी हल्का माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जिसकी वजह से आपका पेट लंबे समय भरा हुआ महसूस करता है. जब आप सुबह के समय इसे खाते हैं तो आपको बार-बार भूख नहीं लगती है. आप इसे पानी और दूध के साथ मिलाकर बना सकते हैं. इसके अलावा आप अगर चाहें तो इसमें शहद, नट्स और फ्रेश फलों की मिला सकते हैं. गर्मियों के इन दिनों में इसके सेवन से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है, वह भी बिना हैवी फील किये.

ब्रेकफास्ट में खाएं पोहा:- पोहा के बारे में हमें आपको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है. इसे हमारे घरों में काफी पसंद किया जाता है और यह काफी हल्का भी होता है. इसे तैयार करने में काफी कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से यह काफी आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है. आप अगर चाहें तो इसमें गाजर, मटर और टमाटर जैसी सब्जियां मिक्स करके इसे और भी ज्यादा न्यूट्रिशियस बना सकते हैं. यह आपके पेट को हल्का रखता है और दिन की परफेक्ट शुरुआत के लिए आपके शरीर को एनर्जी भी देता है.

फ्रूट स्मूदी भी फायदेमंद:- अगर सुबह आपके पास ब्रेकफास्ट तैयार करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है, तो फ्रूट स्मूदी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. इसे बनाना काफी आसान है और यह आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है. इस स्मूदी को तैयार करने के लिए आप दही या दूध में केला, आम, बेरीज और तरबूज डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर सकते हैं. इससे एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाती है. इसके सेवन से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और आपको गर्मी से भी राहत मिलती है.

स्प्राउट्स सलाद को करें डाइट में शामिल:- स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर से लोडेड होते हैं. जब आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं, तो आपको ताकत मिलती है और आपका डाइजेशन भी बेहतर रहता है. आप अगर चाहें तो स्प्राउट्स सलाद में खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू मिक्स करके एक सुपर हेल्दी सलाद तैयार कर सकते हैं. ब्रेकफास्ट में जब आप इसे खाते हैं तो आपका शरीर अंदर से ठंडा रहने लगता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here