Home छत्तीसगढ़ आर्थिक संकट बना जानलेवा, व्यापारी ने पत्नी-बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम

आर्थिक संकट बना जानलेवा, व्यापारी ने पत्नी-बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम

0

कवर्धा :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और भारी लेन-देन के दबाव में एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिससे तंग आकर व्यापारी ने परिव्वार के साथ यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस को एक 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और लेन-देन से जुड़ी पूरी स्थिति का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल सभी पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले में कवर्धा थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि कवर्धा के निवासी योगेश जैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके भाई के द्वारा सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। पुलिस पीड़ितों का बयान लेने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे बयान दे सकें। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। सुसाइड नोट में उधारी रकम के लेन-देन का जिक्र किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here