Home छत्तीसगढ़ अन्नापुर के जंगलों में माओवादियों का विस्फोटक डम्प बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके...

अन्नापुर के जंगलों में माओवादियों का विस्फोटक डम्प बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट…

0

बीजापुर : जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों द्वारा पूर्व से छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरजी एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा पील्लूर–अन्नाराम मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माइनिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर अन्नापुर के जंगलों में सर्चिंग की गई, जहां जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई एक प्लास्टिक पानी की टंकी बरामद हुई।

टंकी के अंदर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जिसमें लगभग 50 किलोग्राम गंधक, करीब 100 किलोग्राम यूरिया (दो बोरी) तथा 10 किलोग्राम गन पाउडर शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि माओवादी इन सामग्रियों का उपयोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करने की योजना बना रहे थे।सुरक्षाबलों ने तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया और बरामद विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

वर्तमान में क्षेत्र में लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माइनिंग अभियान जारी है, ताकि इलाके में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here