नई दिल्ली : हर वीक देखा जाता है कि मनोरंजन जगत में कुछ न कुछ नया आता है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। इस वीक भी सिनेमाई गलियारे में कई ऐसी फिल्में, वेब सीरीज और शोज एंट्री मारने वाले हैं, जिनका सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस आधार पर हम आपको 20 से लेकर 26 अप्रैल तक ओटीटी पर रिलीज होने वाले 6 मोस्ट अवेटेड थ्रिलर के बारे में बताएंगे, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
अनचोजन
अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो वेब सीरीज अनचोजन काफी पसंद आएगी। छह एपिसोड वाली अनचोजन की कहनी लंदन के एक सख्त और अलग-थलग धार्मिक समुदाय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह रोजी नाम की लड़की कहानी है, जो एक समर्पित मां और पत्नी है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह एक फरार अपराधी की मदद करती है। इस सीरीज को 21 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा।
हल्क होगन- रियल अमेरिकन
वर्ल्ड रेसिंग एंटरटेनमेंट के सबसे लोकप्रिय रेसलर हल्क होगन यानी टेरी बोलिया की बायोपिक डॉक्यूमेंट्री हल्क होगन- रियल अमेरिकन को इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 अप्रैल से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 4 एपिसोड वाली इस डॉक्यु-सीरीज में हल्क होगन के जीवन के संघर्ष और अनसुने पहलुओं को दर्शाया जाएगा।
एपेक्स (Apex)सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज एपेक्स का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन स्टारर ये सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल से देखने को मिल जाएगी।
24 (24 Show)हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अनिल कपूर ने हाल ही में ये आधिकारिक एलान किया था कि उनका स्पाई थ्रिलर शो 24 एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है। इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा।



