बालोतरा: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के बालोतरा जिले से सामने आ रही है। यहां पचपदरा स्थित रिफाइनरी की CDU यूनिट में आज भीषण आग लगने की खबर सामने आई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर तुरंत बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं। इसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
आज शाम ही दौरा करने वाले थे सीएमअधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी कल इस रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के ‘क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट’ में लगी।



