Home छत्तीसगढ़ चढ़ती गर्मी, लेकिन प्याऊ की व्यवस्था शून्य! आमजन परेशान, नगर पालिका की...

चढ़ती गर्मी, लेकिन प्याऊ की व्यवस्था शून्य! आमजन परेशान, नगर पालिका की अनदेखी

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : भीषण गर्मी के प्रकोप से पूरा प्रदेश झुलस रहा है। किरंदुल में भी दिन-ब-दिन बढ़ती तपिश ने आम जनता, मजदूरों और दैनिक कामकाज के लिए घर से निकलने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। घर से बाहर निकलना ही अब चुनौती बन गया है, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों में भी किरंदुल नगर पालिका द्वारा प्याऊ (पानी पिलाने की व्यवस्था) कहीं नजर नहीं आ रही है।प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में नगरी निकाय द्वारा किरंदुल के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगाए जाते रहे हैं, ताकि राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके और पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। लेकिन इस बार अभी तक कहीं भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग घर से बाहर निकलते हैं तो प्यास के साथ-साथ निराशा भी सताती है।

आम जनता का सवाल है कि जब गर्मी के केवल दो महीने ही शेष रह गए हैं, तो प्याऊ की व्यवस्था कब तक की जाएगी? यदि अब भी नहीं की गई तो फिर कब की जाएगी? नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत इस दिशा में कार्रवाई करने की अपील की है।बता दे गर्मी से जनता को राहत देने के लिए प्याऊ व्यवस्था समय पर शुरू करना नगरी निकाय की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस ओर ध्यान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here