Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 5 नए स्थायी जज नियुक्त, शपथ ग्रहण समारोह...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 5 नए स्थायी जज नियुक्त, शपथ ग्रहण समारोह में सभी जज रहे मौजूद

0

 बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिसबिभू दत्ता गुरू एवं जस्टिसअमितेन्द्र किशोर प्रसाद को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की थी।

जजों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के बाद अधिसूचना जारी कर सीजेआई को दी जानकारी

रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने जारी अधिसूचना में लिखा है,अधिसूचित किया जाता है कि भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग), नई दिल्ली के संयुक्त सचिव की अधिसूचना 17 अप्रैल.2026 के अनुसार, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुर,ु न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने 20 अप्रैल, 2026 को सुबह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here