ईरान और अमेरिका के बीच अभी भी दूसरे दौर की वार्ता की तारीख तय नहीं की जा सकी है। वहीं दूसरी तरफ ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी है। इसी बीच ईरान ने कहा है कि ट्रंप अब ईरान के साथ दोबारा युद्ध से बचना चाह रहे हैं। इसी लिए उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के अनुरोध के बहाने के तहत एकतरफा युद्धविराम घोषित किया। ईरान ने कहा कि महज दो हफ्तों में ईरान के खिलाफ युद्ध से बचने का यह अमेरिका का दूसरा पड़ाव है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के कारण फारस की खाड़ी और होर्मुज में यह असुरक्षा पैदा हुई है। सभी देशों को ईरान पर इन दोनों देशों द्वारा किए गए इस अपराध की स्पख्ट रुख के साथ सख्त निंदा की जानी चाहिए।
वहीं इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने हथियार निर्माता कंपनी एलबिट सिस्टम्स से हवाई गोला-बारूद के लिए 200 मिलियन डॉलर से अधिक के ऑर्डर दिए हैं।
इजरायली सेना ने यह हमला उत्तरी गाजा के बेत लाह्या में किया। इस हमले में नागरिकों का एक समूह निशाने पर आ गया। इस हवाई हमले में कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए।
वहीं दूसरी तरफ ईरान ने साफ कह दिया है कि जब तक अमेरिका अपना ब्लॉकेड नहीं हटाता, तब तक उसके साथ कोई वार्ता नहीं होगी। इस बीच ट्रंप के रुख में नरमी आई है और उन्होंने ईरान को सीजफायर वार्ता पर आगे बढ़ने के लिए समय देने के नाम पर युद्धविराम को अनिश्चितकालीन के लिए आगे बढ़ा दिया है। इधर अमेरिकी नौसैनिक ईरानी जहाजों और टैंकरों का रास्ता रोक रहे हैं।



