Home क्रिकेट दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, कब से आईपीएल खेलेंगे मिचेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, कब से आईपीएल खेलेंगे मिचेल स्टार्क

0

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है, लेकिन अब उसके लिए अच्छी खबर सामने आई है। पता चला है कि टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जल्द ही टीम को ज्वाइन कर लेंगे, हालांकि खेलने में उन्हें थोड़ वक्त लगेगा। कुल मिलाकर इससे टीम ने कुछ तो राहत की सांस ली होगी। स्टार्क की गिनती दुनिया के धाकड़ तेज गेंदबाजों में होती है।

मिचेल स्टार्क को मिली आईपीएल खेलने की हरी झंडी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल में खेलने की परमीशन मिल गई है। उन्हें पिछले दिनों कंधे और कोहनी की ​दिक्कत थी। वे ठीक हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही भारत आकर अपनी टीम से जुड़ जाएंगे। इस बीच ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ​एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिचेल स्टार्क 1 मई को इस साल के आईपीएल में अपना पहला मैच खेलते हुए दिख सकते हैं। इस दिन दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।

बीबीएल के दौरान चोटिल हो गए थे स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने जनवरी से लेकर अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है। इससे पहले वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने कमाल का  प्रदर्शन किया था। 31 विकेट लेकर वे इस सीरीज के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। इसके बाद बीबीएल के भी कुछ मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसी दौरान कैच के डाइव लगाते समय उनकी बाएं कंधे और कोहनी में चोट लगी थी। कुछ समय के ब्रेक के बाद जब उन्होंने फिर से वापसी की तो दर्द होने पर फिर से आराम की सलाह दी गई। इसलिए वे आईपीएल में अब तक नहीं आ पाए थे।

पैट कमिंस की भी हो रही है वापसी

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस के भी अपनी टीम से जुड़ने की खबर सामने आ रही है। पता चला है कि पैट कमिंस भी अब पूरी तरह से ठीक हैं और जल्दी अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में एसआरच की टीम कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं।

अभी अंक तालिका में नंबर 5 पर है दिल्ली की टीम

बात दिल्ली कैपिटलस की करें तो टीम ने छह मुकाबले खेल लिए हैं, उसमें से उसे तीन में जीत मिली है और तीन में हारी है। टीम के पास छह अंक हैं और टीम पांचवें नंबर पर है। टीम टॉप 4 की दावेदार मानी जा रही है, हालांकि इसके लिए उसे जीत दर्ज करनी होगी। देखना होगा कि मिचेल स्टार्क के आने से टीम पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here