Home छत्तीसगढ़ वार्ड-03 में 100 मीटर नाली निर्माण का भूमिपूजन, जलभराव से मिलेगी राहत*

वार्ड-03 में 100 मीटर नाली निर्माण का भूमिपूजन, जलभराव से मिलेगी राहत*

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा/किरंदुल: वार्ड नंबर 03 में यादव घर से बड़ा नाला तक 100 मीटर नाली निर्माण का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने किया। बरसात में बंगाली कैंप और शैलेन्द्र नगर का पानी यहां जमा होने से सड़क पर जलभराव होता था।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता हैं। नाली बनने से जलभराव की स्थायी समस्या दूर होगी। वार्ड पार्षद देवकी ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से मांग थी, अब राहत मिलेगी।

भूमिपूजन में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, बी रूपा रानी और वार्डवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here