Home छत्तीसगढ़ गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर  : बगीचा (जशपुर) गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष हरी नारायण शर्मा के नेतृत्व में गौ भक्तों ने गौ माता की रक्षा एवं सम्मान की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम से नेतराम प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम यादव, ऋषि वैष्णो, खुशिन्द्र ग्वाला, सुखनाथ नागवंशी, अर्जुन नागदेव सहित सैकड़ों गौ भक्त उपस्थित रहे।ज्ञापन में गौ माता की सुरक्षा, संवर्धन एवं संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। उपस्थित जनों ने कहा कि गौवंश की रक्षा भारतीय संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर शासन-प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान गौ भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here