बिहार के बक्सर और भोजपुर जिले के आस-पास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल के कमी की खबर है. कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर ताले लटके नजर आ रहे हैं. जहां तेल उपलब्ध है वहां लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. हालात ऐसे हैं कि लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकने को मजबूर हैं.
क्या कहना है पंप संचालकों का:- पंप संचालकों ने कहा, डिपो से नियमित सप्लाई नहीं मिलने की वजह से ही इस तरह का माहौल बना हुआ है. चाहकर भी ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल नहीं दे पा रहे हैं. सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. गाड़ियों की लंबी लाइनें पंप परिसर से निकलकर सड़क तक पहुंच जाती हैं. कई लोग तो बोतल और डिब्बा लेकर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लाइन में खड़े हैं. घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

शादी-विवाह वाले घरों में बढ़ी चिंता:- इस सब में सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके घरों में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम चल रहे हैं. बारात और मेहमानों को लाने-ले जाने में भी काफी परेशानी हो रही है. पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने के कारण सामान ढुलाई और अन्य जरूरी कामों के लिए गाड़ियां नहीं मिल रही हैं