Home छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम भूपेश की लोकप्रियता से भाजपा घबरा हुई है : आलोक...

पूर्व सीएम भूपेश की लोकप्रियता से भाजपा घबरा हुई है : आलोक चंद्राकर

0

एआई जनरेटेड फेक वीडियो वायरल कर पूर्व सीएम की छवि खराब करने की नाकामयाब कोशिश

महासमुंद: छग शासन जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महामंत्री आलोक चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरूद्ध सोशल मीडिया में वायरल एआई जनरेटेड वीडियों को भाजपा सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता व शासन की गलत नीतियों के खिलाफ उनके द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों से घबराकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री बघेल लगातार शासन के कमियों व भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं, जिससे घबराकर सरकार इस प्रकार का कृत्य कर रहा है।

संयुक्त महामंत्री श्री चंद्राकर ने कहा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस शासन काल में जनहित के अनेक योजनाएं चलाए गए। 5 साल तक पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर काम किया गया। वर्तमान भाजपा की साय सरकार ने प्रदेश वासियों से झूठे वादे कर सरकार तो बना ली। पर, उन वादों पर क्रियान्वयन भूल गई। आज प्रदेशवासी महंगी बिजली बिल, जमीन रजिस्ट्री, पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई का मार झेल रहे हैं। सरकार महंगाई के मुद्दे पर बात तक नहीं करती।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार ने प्रदेशवासियों से जो वादे किए, उनमें दो-एक को छोड़कर सारे वादे केवल वादे ही रह गए। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ियों से वादा किया था, कि उनकी सरकार बनते ही प्रदेश 1 लाख शासकीय पदों पर 2 साल के अदंर भर्ती होगी। आज इनके आधे कायर्यकाल समाप्त हो गए, इस वादे का कहीं अता-पता नहीं है। बीजेपी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद हम छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए घर बनाएंगे। 18 लाख तो दूर अपने कार्यकाल में भाजपा ने 18 हजार आवास भी नहीं बनाएं। उल्टे जो आवास स्वीकृत हुए हैं, उन हितग्राहियों को पहले किस्त की राशि के 6 माह से 1 साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई आवास अधूरे पड़े हैं। छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मासिक ट्रेवल अलॉउंस देने का भी वादा था।

महाविद्यालयीन बच्चे अपने सुविधा से आज महाविद्यालय आना-जाना कर रहे हैं। उज्जवला हितग्राहियों को 500 रु. में गैस सिलेंडर देने का वादा भी धरी रह गई। जिससे प्रदेश में भाजपा सरकार के विरूद्ध जनाक्रोश पनप रहा है। भाजपा ने प्रदेश का जल, जंगल, जमीन अडानी जैसे उद्योगपतियों के हवाले कर दिया। स्थानीय आदिवासियों को उनकी जमीनों से बेदखल किया जा रहा है। शासन के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार निम्न स्तर की राजनीति करने से नहीं चूक रही। समाज में वैमनस्य फैलाने और राजनीतिक वातावरण को विषाक्त करने की मानसिकता से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। भाजपा सरकार की इस साजिश को प्रदेश की जनता देख रही है। आगामी समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। श्री चंद्राकर ने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here