महासमुंद: राज्य की भाजपा सरकार के कार्यो की टिफीन पर चर्चा एक राजनैतिक नौटंकी मात्र है। भाजपा नेता राज्य की साय सरकार की उपलब्धियों पर अगर ईमानदारी से चर्चा करे तो उन्हें धरातल पर जाकर चर्चा करनी चाहिए जिससे राज्य सरकार के कार्यो का परिणाम मिल सके। केवल अपने विचारधारा से प्रभावित लोगों से चर्चा कर सरकार के कार्यो पर वाहवाही करना व कार्यक्रम को सार्थक बताना मूल उद्देश्यों से विपरीत है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस समन्वयक श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने विज्ञप्ति में कही।
राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमति महिलांग ने आगे कहा कि भाजपा नेता अगर टिफीन पर चर्चा कर सरकार के कार्यो नीतियों के परिणाम जानना चाहते है तो उन्हें धरातल पर अपनी जायज माँगो के लिए संघर्ष आँगन बाड़ी कार्यकर्ता,अपने हक अधिकारों के लिए आंदोलन रत रसोइया संघ की बहने माताएं सरकार के पूर्व में किए वादों के चलते अनेक हजार पदों की भर्ती के लिए प्रतीक्षारत बेरोजगार भाई, अनियमित कर्मचारी सभी विभागों के जो नियमित होने की प्रतीक्षा सरकार के वादे के चलते कर रहे उनसे चर्चा से करनी चाहिए जिससे सरकार के कार्यो का सार्थक परिणाम मिल सके।
श्रीमति महिलांग ने आगे कहा कि टिफीन में रखे भोजन को निर्माण की प्रकिया पर उपयोग होने वाली सामग्रियों के दाम पूर्व और वर्तमान की जानकारी भी भाजपा के नेता ले जिससे उन्हें बढ़ती महँगाई के बारे में पता चलेगा। केवल मुफ्त योजनाओं के सहारे सत्ता प्राप्ति को अपने पार्टी की लोकप्रिय नीतियां कहने व प्रचारित करना व धरातल पर सरकार के कामकाज की प्रतिकिया से भिन्न है। श्रीमति महिलांग ने जनमानस से निवेदन किया कि भाजपा नेता इस कार्यक्रम के तहत अगर आपके समक्ष आए तो उन्हें सरकार के ढाई साल के कार्यकाल ने नीतियों की असफलता पूर्व में किए वादों की खिलाफ लचर कानून व्यवस्था बढ़ते अपराधों की संख्या व कमर तोड़ महँगाई की याद दिलाए।



