Home देश गुजरात में फिर चला बीजेपी का जादू, 15 नगर निगमों में विपक्ष...

गुजरात में फिर चला बीजेपी का जादू, 15 नगर निगमों में विपक्ष का सफाया

0

हमदाबाद: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच हुए गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने तगड़ा प्रदर्शन किया है। बीजेपी की गुजरात यूनिट ने सिर्फ इन चुनावों में ‘आत्मनिर्भर’ बनकर उभरी है बल्कि राज्य की राजनीति के लिए निर्णायक चार बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट समेत नौ नए बने नगर निगमों समेत सभी 15 महापालिकाओं में पर कब्जा बरकार रखा है।

पार्टी ने 2021 के चुनावों में आप के गुजरात में एंट्री के लिए हेलीपैड बने सूरत में भी तगड़ा प्रदर्शन किया है। आप ने नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवा दिया है।

पटेल-संघवी ने संभाली थी कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अुपस्थिति में गुजरात में बीजेपी के प्रचार की कमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सभाली थी। प्रदेश प्रमुख जगदीश विश्वकर्मा ने प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर के साथ मिलकर इन चुनावों में कई बड़े प्रयोग किए। बीजेपी ने अपनी रणनीति से बाजी मार ली। वडोदरा में बीजेपी तगड़े विरोध के बाद भी 44 पार्षदों के टिकट काटकर 2021 जितनी सीटें जीतने में कामयाब रही। पार्टी ने 76 सीटों में 69 सीटें सीटें जीतीं। कांग्रेस को छह और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।

गुजरात स्थानीय चुनाव परिणाम रिजल्ट 2026
क्र. सं. महानगर पालिका कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस आप अन्य
1 अहमदाबाद 192 119 17 0 0
2 सूरत 120 79 1 4 0
3 वडोदरा 76 53 7 0 0
4 राजकोट 72 49 6 0 0

शहरों से लेकर गांवों तक खिला कमल

बीजेपी ने राज्य के बड़े शहरों में जहां कांग्रेस और आप की दाल नहीं गलने दी तो वहीं दूसरी तरफ गांवों तक जीत हासिल की। कुल 15 महानगरपालिका पर बीजेपी को एकतरफा जीत मिली तो वहीं दूसरी ओर 84 नगर पालिका में 73 पर जीत हासिल की। 6 नगर पालिका कांग्रेस को मिलीं। इनमें डभाेई नगर पालिका भी शामिल है। जो कांग्रेस ने बीजेपी से छीनी है। आप के खाते में कोई भी नगर पालिका नहीं आई है। पार्टी ने गरुड़ेश्वर, वालिया, चिकड़ा, लालपुर और बगसरा तालुका पंचायतों में बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन पार्टी ने सूरत में अपने दिग्गज नेता मनोज सोरठिया को उतारकर उन्हें मेयर बनाने का दांव खेला था। जो पार्टी को भारी पड़ा। सोरठिया चुनाव हार गए।कुल 393 स्थानीय निकाय का चुनाव

पांच राज्यों के चुनावी शोर के बीच गुजरात में ये इलेक्शन हुए थे। बड़े चुनावों में व्यवस्तता के कारण बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने इन चुनावों से दूरी रखी थी। पीएम मोदी ने पोस्टल बैलट से वोट डाला था, हालांकि अमित शाह सिर्फ वोट डालने आए थे, लेकिन बीजेपी स्टेट यूनिट के बूते पर 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तहसील पंचायत के चुनाव में जोरदार प्रदर्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here