Home आस्था कब से शुरू हो रहा नौतपा 9 दिन आसमान से बरसेगी आग...

कब से शुरू हो रहा नौतपा 9 दिन आसमान से बरसेगी आग ,जाने क्या है नौतपा का महत्व….

0

नौतपा का अर्थ है नौ दिनों में होने वाली सूर्य की तपन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा की शुरुआत होती है. उस दिन से अगले 9 दिनों तक सूर्य की प्रचंड गर्मी धरती पर पड़ती है. नौतपा के समय में लू और भीषण गर्मी अपने चरम पर होती है. दोपहर के समय में घर से बाहर निकलना सेहत के लिए हानिकारक होता है. नौतपा के समय में सूर्य देव पृथ्वी के काफी पास होते हैं, इस वजह से उनकी किरणें सीधी पड़ती हैं और तपिश बढ़ जाती है.

नौतपा 2026 की शुरुआत की तारीख
दैनिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 25 मई दिन सोमवार को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस आधार पर नौतपा का प्रारंभ 25 मई से होगाा. नौतपा हिंदू कैलेंडर के ज्येष्ठ माह में पड़ता है. इस बार नौतपा ज्येष्ठ ​अधिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी से शुरु हो रहा है. उस दिन रवि योग बनेगा, जिसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होगा.

नौतपा 2026 के समापन की तारीख
नौतपा पूरे 9 दिनों तक चलता है. इस आधार पर 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा 2 जून दिन मंगलवार का खत्म होगा. नौतपा के खत्म के साथ सूर्य की ​तपिश में कमी आने लगेगी.

नौतपा क्यों है जरूरी?
नौतपा के 9 दिन ही तय करता है कि इस साल का मानसून कैसा होगा? नौतपा के 9 दिनों भयंकर गर्मी पड़ती है, उस समय चलने वाली लू से लोगों का जीवन प्रभावित होता है. नौतपा से मानसून तय होता है. यह वर्षा ऋतु को भी निर्धारित करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here