Home छत्तीसगढ़ खरोरा की बेटी हेमलता साहू ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में हासिल किया...

खरोरा की बेटी हेमलता साहू ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में हासिल किया 5वां स्थान

0

29 अप्रैल 2026 -: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा की प्रतिभाशाली छात्रा हेमलता साहू पिता–भेखलाल साहू निवासी नहरडीह ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि अपने माता-पिता एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

हेमलता ने 500 पूर्णांक में से 487 अंक (97.4%) अर्जित कर अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं खरोरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि,

“हेमलता साहू की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।”

वहीं वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि,

“हेमलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता समस्त विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ जिसमें संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, रुपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल पांडेय, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीस साहू, अनिल कुमार,ने हेमलता साहू को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने इसे विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।

हेमलता की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राज्य स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उनकी सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here