रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन-2 के डीआईजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसमें पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ सुरक्षित इकाइंया-खान, कारखानें, साव्रजनिक क्षेत्र के उपक्रमों समेत अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओड़िशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हैं।
बता दें कि 16 मार्च को केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर आईपीएस संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया है। इसके पहले आईपीएस संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर व कोंडागांव जिले में एसपी, एएसपी के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी, सीसीटीएनएस-एससीआरबी के पद पर पदस्थ थे।
मालूम हो कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF केंद्र की सुरक्षा एजेंसी है जो केंद्र के औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा करती है। एयरपोर्ट,परमाणु संयंत्र संस्थानों, सरकारी इमारतों और देश की संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन पर ही होती है। हाल ही में बंदरगाहों की सुरक्षा का भी जिम्मा सौंपा गया है।
आईपीएस संतोष सिंह के बारे में जाने
डॉ संतोष सिंह का गृह जिला- गाजीपुर, यूपी हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), वाराणसी से राजनीति-शास्त्र में एमए की मास्टर डिग्री हासिल की। अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली से एम.फिल व दुर्ग विश्वविद्यालय से संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण कार्यों पर पीएचडी की डिग्री मिली।



