अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : तेज गर्मी और लू को मद्देनजर रखते हुए हुए शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समस्त समर कैंप के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है । संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग (दुर्ग संभाग) के द्वारा निर्देशित किया गया है समर कैंप का आयोजन न करें ।इसलिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में 1 मई से 7 मई तक समर कैंप आयोजित होने वाला था उसे स्थगित किया जा रहा हैं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर चुका है।



