अमन पथ न्यूज़ दुर्ग : तेज गर्मी और लू को मद्देनजर रखते हुए हुए शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समस्त समर कैंप के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है । संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग (दुर्ग संभाग) के द्वारा निर्देशित किया गया है समर कैंप का आयोजन न करें ।
इसलिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय “आनंद सरोवर बघेरा ” में 3 मई से 10 मई को संस्कार समर कैंप 2026 आयोजित होने वाला था उसे स्थगित किया जा रहा हैउल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर चुका है



