वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान की स्थिति पर कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से ईरान की सेना काफी कमजोर हो गई है और बड़े पैमाने पर फांसी रोकने में मदद मिली है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ये बातें कहीं।
अमेरिका की सैन्य कार्रवाईट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच पूर्ण युद्ध नहीं है, बल्कि यह एक सैन्य अभियान है। उन्होंने कहा, ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो गई है।
- उसकी वायुसेना भी लगभग समाप्त हो चुकी है।
- ड्रोन फैक्टरियां 82% तक नष्ट हो गई हैं।
- मिसाइल फैक्टरियां करीब 90% तक तबाह हो चुकी हैं।
ट्रंप ने कहा कि ईरान अब डील करने के लिए बेताब है। ईरान की अर्थव्यवस्था पर असरराष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिका की नाकेबंदी (ब्लॉकेड) बहुत प्रभावी साबित हुई है। ईरान को तेल से कोई आय नहीं हो रही है और उसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई समझौता हो जाएगा।



