दसवीं में विश्वास दास 90.66%तो बारहवीं में तेजेश्वर कोसरिया 82.4%लेकर प्रथम रहा।
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजपुर का हाई एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी सराहनीय रहा है। हाईस्कूल कक्षा 10वीं का परिणाम 100%एवं कक्षा 12वीं का परिणाम 83.33% रहा है।इस तरह बोर्ड परीक्षा समग्र परिणाम 92फीसदी रहा है।
कक्षा 12वीं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:
प्रथम स्थान – तेजेश्वर (पिता: ओमप्रकाश कोसरिया) – 82.4%
द्वितीय स्थान – कुमारी दुर्गा (पिता: संतोष निषाद) – 80.6%
तृतीय स्थान – विकास कुमार (पिता: देवन ध्रुव) – 69.4%
कक्षा 12वीं में 09 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 16 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
कक्षा 10वीं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:
प्रथम स्थान – विश्वास (पिता: ओंकार दास) – 90.6%
द्वितीय स्थान – भोजराज (पिता: जितेंद्र कुमार) – 87%
तृतीय स्थान – कुमारी आरती (पिता: राजेंद्र कुमार)86.33%
कक्षा 10वीं में 18 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 09 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
सभी सफल विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष निषाद, सरपंच उत्तम नेताम,उप सरपंच जयकृष्णा साहू, ग्राम पटेल गिरधर वट्टी, बी आर नागेश ,पूर्व सरपंच सरिता ध्रुव,प्राचार्य श्री आर. के. टंडन, वरिष्ठ व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव ,आर कुंजाम,एम.के. यदु, एम.एल. निषाद, एस. कोसरे, वाय. कतलाम, नीलम शांडिल्य, बी.डी. गोस्वामी, रीमा शांडिल्य, सत्यभान कंचन, कामिनी बघेल, लक्ष्मीनाथ ओटी, पुरंजय भंडारी ,उत्तम नेताम,नीलम कुंजाम,सुलोचना जांगड़े,मधु वट्टी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।


