Home देश राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमते ही अब होगा गर्मी का प्रचंड...

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमते ही अब होगा गर्मी का प्रचंड वार, पारा पहुंचेगा 47 पार…..

0

पश्चिम विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। इसी के साथ राजस्थान में भी पिछले कई दिनों से जारी आंधी और बारिश का दौर अब थमने लगा है। मौसम साफ होते ही राज्य में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। कल यानी बुधवार 6 मई को ज्यादातर शहरों में तेज धूप देखने को मिली। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चेतावनी दी है

जयपुर का मौसम कैसा रहेगा:- राजधानी जयपुर में बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि, हाल के दिनों में हुई बारिश और हवाओं में नमी के कारण लोगों को अभी तेज चुभन वाली गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में जयपुर का तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

उदयपुर में भी बढ़ने लगा तापमान:- उदयपुर में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, यहां कि रातें अब भी अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। कोटा में भी मौसम सामान्य से थोड़ा बेहतर रहा और नगर निगम ने गर्मी व धूल से राहत देने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया।

धौलपुर में बारिश का अलर्ट:- मौसम विभाग ने भरतपुर और धौलपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here