Home छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन पर अहम बैठक, कलेक्टर ने नए ठोस अपशिष्ट नियमों...

स्वच्छ भारत मिशन पर अहम बैठक, कलेक्टर ने नए ठोस अपशिष्ट नियमों पर दिए मार्गदर्शन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभागृह में जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता एवं पीआईयू अधिकारियों ने भाग लिया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए नियमों में किए गए बदलावों की जानकारी दी और अधिकारियों को इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।इसके साथ ही नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनाने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में स्वच्छता को लेकर जिले में और बेहतर कार्य करने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here