Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर वाहन को जवानों ने रस्सी से खींचकर ,स्मृति चिन्ह और...

कलेक्टर वाहन को जवानों ने रस्सी से खींचकर ,स्मृति चिन्ह और तालियों की गूंज के बीच कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को दी गई गरिमामयी विदाई

0

एम सी बी  :18 वी विशेष भारत रक्षित वाहिनी परिसर में 07 मई को भावुक और गरिमामय माहौल के बीच जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को उनके स्थानांतरण पर भव्य विदाई दी गई।अपनी विदाई के अवसर पर भावुक होते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे यादगार और महत्वपूर्ण पलों में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि वाहिनी परिसर में जल संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयास एवं स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिभाशाली कलाकारों कि प्रस्तुतियां, बटालियन के अधिकारियों और जवानों से उन्हें जो सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, वह हमेशा उनके दिल में रहेगा।

उन्होंने कहा यहां के लोगों का अपनापन और सहयोग मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। कलेक्टर ने वाहिनी की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि टीम आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वाहिनी के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।कार्यक्रम के अंत में कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा ,पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतना सिंह, एवं विभागीय अधिकारियों ने कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के समय उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी भावुक नजर आए और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here