एस एच अज़हर अमन पथ दन्तेवाड़ा: थाना गीदम पुलिस ने 10 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुर्गा बाजार के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा।आरोपी कन्हैया लाल यादव (निवासी गीदम) के कब्जे से 35 बोतल ग्रैंड कोलंबिया स्पेशल व्हिस्की (180 мл) और 10 कैन कांगरो 10000 स्ट्रांग बीयर (650 мл) तथा नगदी 620 रुपये बरामद किए गए। जप्त माल की कुल कीमत करीब 6,200 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बारसूर गोविंद दीवान और थाना प्रभारी निरीक्षक अमित बेरिया की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।



