Home छत्तीसगढ़ एसएलआरएम सेंटर के मरम्मत एवं नवनिर्माण कार्यों का शुभारंभ

एसएलआरएम सेंटर के मरम्मत एवं नवनिर्माण कार्यों का शुभारंभ

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल :  नगर पालिका परिषद किरंदुल के एसएलआरएम सेंटर में मरम्मत कार्य, शौचालय, पार्किंग शेड, डोम शेड, कन्वेयर बेल्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए ये कार्य कराए जा रहे हैं।

नवीन निर्माण पूर्ण होने के बाद स्वच्छता दीदियों को धूप-बारिश से राहत मिलेगी और कचरा पृथक्कीकरण कार्य अधिक व्यवस्थित एवं तेज गति से हो सकेगा।उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके पालिका को सहयोग दें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, विभिन्न पार्षदगण, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उप अभियंता संजय मार्कण्डेय, बीजेपी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।वार्ड पार्षद बालसिंह कश्यप ने भी इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्वच्छता कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here