Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी प्रोजेक्ट अस्पताल को मिला ‘स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

एनएमडीसी प्रोजेक्ट अस्पताल को मिला ‘स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा :  किरंदुल एनएमडीसी लिमिटेड के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स स्थित प्रोजेक्ट चिकित्सालय को Integrated Health and Wellbeing Council द्वारा “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” (टियर-2/3 शहर श्रेणी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 9 मई 2026 को नोवोटेल हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार डॉ. एम.वी. लाल एवं डॉ. अभिषेक ने ग्रहण किया।

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली, आईसीयू, एनआईसीयू, सीटी-स्कैन, एंडोस्कोपी, लेप्रोस्कोपी, ब्लड बैंक तथा अन्य विश्वस्तरीय सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के कर्मचारियों, उनके आश्रितों एवं आसपास के ग्रामीण-आदिवासी समुदाय को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक की डिजिटलीकरण संबंधी दूरदर्शी पहल, किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण के नेतृत्व और उपमहाप्रबंधक (एचआर) के.एल. नागवेणी के मार्गदर्शन में चिकित्सालय की पूरी टीम की मेहनत का यह परिणाम है।प्रबंधन, विभागाध्यक्षों, यूनियनों एवं समस्त कर्मचारियों ने अस्पताल की टीम को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here