बॉलीवुड की सुपरस्टार हीरोइन आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां आलिया ने अपने ग्लैमर का जलवा दिखाया और इसके वीडियो से लेकर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। हालांकि आलिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है। अब इसी दौर में एक एक्टर ने आलिया का समर्थन किया है। इस एक्टर का नाम है अली गोनी साथ ही ट्रोल्स को जोरदार फटकार लगाई है। अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें आलिया भट्ट कान्स फेस्टिवल में पोज देते नजर आ रही हैं।
क्या बोले अली गोनी?
अली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कान्स रेड कार्पेट से आलिया का एक वीडियो साझा किया और वैश्विक मंच पर भारत का गौरव और गरिमा के साथ प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिनेत्री की प्रशंसा की। आलिया के समर्थन में अली ने लिखा, ‘यह दुखद है जब हमारे ही लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं जिसने भारत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इतनी मेहनत की है। आलिया भट्ट ने उन ऊंचाइयों को छुआ है जिनका कई लोग केवल सपना देखते हैं, कान्स में हमारे देश का प्रतिनिधित्व गरिमा और गर्व के साथ किया।’ अभिनेता ने यह भी कहा कि लोगों को उन कलाकारों का सम्मान करना चाहिए जो भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाते हैं न कि उन्हें ऑनलाइन ट्रोल करना चाहिए।

मजाक की वजाय करना चाहिए सपोर्ट
उन्होंने आगे कहा, ‘मजाक उड़ाने और ट्रोल करने के बजाय, हमें उन लोगों का सम्मान और समर्थन करना चाहिए जो भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाते हैं। हम तब और ऊंचे उठते हैं जब हम अपनों को ऊपर उठाते हैं, न कि जब हम उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।’ इस बीच, आलिया के कान्स में हालिया लुक की ऑनलाइन खूब तारीफ हो रही है। अभिनेत्री ने पाउडर ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया, जिसने उनके लुक को एक सौम्य और सुरुचिपूर्ण स्पर्श दिया। उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में ‘ए वूमेन्स लाइफ’ के प्रीमियर में शिरकत की। यह लोरियल पेरिस की वैश्विक राजदूत के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट की लगातार दूसरी उपस्थिति है। पिछले साल उन्होंने शियापरेली द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए गाउन में कान में अपना डेब्यू किया था, जिसे प्रशंसकों और फैशन प्रेमियों से खूब सराहना मिली थी। 79वां कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई को शुरू हुआ और 23 मई तक चलेगा।



