अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस महीने को लेकर अक्सर लोग बहुत ज्यादा दुविधा में रहते हैं कि क्या करें और क्या न करें। चलिए जानते हैं अधिकमास से जुड़े कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब, जो आपके जहन में अक्सर आते होंगे।
2. क्या डेटिंग या सगाई की बात कर सकते हैं?सगाई एक मांगलिक कार्य है, अधिकमास में इससे बचना चाहिए। रही बात किसी से बातचीत या डेटिंग की, तो जानने-समझने या मिलने पर कोई पाबंदी नहीं है। अधिकमास में आपसी समझ को बढ़ाने में कोई बुराई नहीं है।
3. क्या हेयरकट, वैक्सिंग या थ्रेडिंग करा सकते हैं?पुराने समय में बिजली और सलीके के साधनों की कमी थी, इसलिए शुभ दिनों में इन कामों से बचा जाता था। अगर आपको ऑफिस जाना है या प्रेजेंटेबल दिखना है, तो सामान्य ग्रूमिंग (ट्रिमिंग, थ्रेडिंग) कर सकते हैं। हां, ‘मुंडन’ जैसा बड़ा संस्कार अधिकमास में करने से बचना चाहिए।
7. क्या किराए के घर में जा सकते हैं?अगर आप सिर्फ अपना पत्ता बदल रहे हैं यानी किराए का घर ले रहे हैं, तो यह धार्मिक संस्कार की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में अधिकमास में यह किया जा सकता है। बस शिफ्ट होने के बाद एक छोटी-सी ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ की पूजा कर लें, ताकि जीवन में सुख-शांति बनी रहे।



