Home छत्तीसगढ़ डॉ. मनीष सिन्हा की पहल लाई रंग, पैरी नदी उद्गम स्थल के...

डॉ. मनीष सिन्हा की पहल लाई रंग, पैरी नदी उद्गम स्थल के विकास को पर्यटन बोर्ड का सकारात्मक संकेत पर्यटन बोर्ड ने सौंदर्यीकरण और विकास प्रस्ताव पर जताई सहमति

0

राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र स्थित भाटीगढ़ (मातागढ़) पहाड़ी पर पैरी नदी उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकास की मांग अब असर दिखाने लगी है। भाजपा जिला मंत्री डॉ. मनीष कुमार सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजे गए मांग पत्र के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है। पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मैनपुर क्षेत्र का यह स्थल पहले से ही जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है और भविष्य में यदि पर्यटन विकास की कोई योजना बनती है तो डॉ. मनीष सिन्हा के सुझाव को उसमें शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

डॉ. मनीष सिन्हा ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि पैरी नदी का उद्गम स्थल प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां सड़क, सीढ़ी, व्यू प्वाइंट, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विकास होने से यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सकता है। इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही आदिवासी अंचल की सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान मिलेगी।क्षेत्रवासियों में इस सकारात्मक पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में पैरी नदी उद्गम स्थल प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here