Home छत्तीसगढ़ जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एमसीबी जिले में पहुंचेगी नुक्कड़...

जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एमसीबी जिले में पहुंचेगी नुक्कड़ नाटक सह LEd VAN, 19 से 20 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में होगा जनजागरूकता अभियान

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान-सूचीकरण एवं भवन गणना ( House Listing – Housing Census) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 19 मई 2026 से 20 मई 2026 तक विशेष नुक्कड़ नाटक सह LEd VAN उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और नागरिक सहभागिता को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।यह अभियान जनगणना 2027 को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण चार्ज क्षेत्रों में निर्धारित समय अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंवाद और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा।19 मई 2026 जनकपुर, भरतपुर एवं कोटाडोल में अभियान जनकपुर (नगरीय) समय प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तकजनकपुर बस स्टैंड के पास भरतपुर (ग्रामीण) समय दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक स्थान बहरासी बस स्टैंडकोटाडोल (ग्रामीण) समय दोपहर 4ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक स्थान बाजार स्थल, कोटाडोल 20 मई 2026 मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं खड़गवां में कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ (नगरीय) समय प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक स्थान नगरपालिका कार्यालय के पास, सब्जी मंडी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी (नगरीय) समय दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक स्थान यातायात चौक, हल्दीबाड़ी खड़गवां (ग्रामीण) समय दोपहर 4ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक स्थान बाजार स्थल, रतनपुर

नुक्कड़ नाटक और LEd VAN से मिलेगा जनगणना का संदेश
इस विशेष अभियान के माध्यम से नागरिकों को बताया जाएगा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं, संसाधन वितरण, आधारभूत सुविधाओं और नीतिगत निर्णयों की मजबूत नींव है। नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय भाषा एवं सांस्कृतिक शैली में जनगणना के महत्व को सरल तरीके से समझाया जाएगा, वहीं LEd VAN के माध्यम से दृश्य-श्रव्य संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

चार्ज अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश
सभी संबंधित चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिकतम नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें और जनगणना 2027 के प्रति जागरूक बनें।

जनभागीदारी से ही सफल होगी जनगणना
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जनगणना कार्य में सहयोग करें। जनगणना 2027 देश के सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक भविष्य की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। एमसीबी जिले में आयोजित यह नुक्कड़ नाटक सह LEd VAN अभियान प्रशासन की उस सक्रिय सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सफल बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here