अनुपपुर मध्यप्रदेश : अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन kia sonnet बिना नंबर न्यू सोल्ड में लोड कर 225.74 kg कीमती करीब 1 करोड़ 12 लाख ( नारकोटिक विंग इंदौर के परिपत्र के अनुसार) अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 17.05.2026 को थाना रामनगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की किआ सोनेट कार क्रमांक MP19C0003T में भारी मात्रा में अवैध गांजा लोड कर छत्तीसगढ़ मरवाही की ओर से शहडोल की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम फुलवारीटोला मार्ग पर नाकाबंदी की गई।
कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार उक्त वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रोकने के दौरान चालक पुलिस को देखकर कार रोड से नीचे उतार दिया जिससे कार पेड़ से टकरा गई, आरोपी सुमित मिश्रा उर्फ बेटू पिता स्व राजेश मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी शांतिनगर तुलसी कॉलेज के पास थाना कोतवाली अनूपपुर से पूछताछ की गई। वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे, जो एक व्यक्ति गाड़ी के टकराने, से भागने में सफल रहा है किंतु गाड़ी से मोबाइल बरामद हुए हैं । पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे पैकेटों से कुल 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,12,87,000/- रुपये आँकी गई है।
कार्यवाही के दौरान एक आरोपी सुमित उर्फ वेद मिश्रा पिता स्व. राजेश मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 शांतिनगर, जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया , पुलिस द्वारा मौके से अवैध गांजा, परिवहन में प्रयुक्त किआ सोनेट वाहन क्रमांक MP19C0003T, 02 मोबाइल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। जप्त वाहन की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये एवं मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।
आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 126/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है । यह भी तथ्य सामने आया है कि जप्त शुदा कार 29 अप्रैल (महज़ 18 दिन पूर्व ही ख़रीदी गई थी) वाहन मालिक, गांजा परिवहन के अन्य बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एएसआई संतोष पट्टा, एएसआई उमेश तिवारी, एचसी सनत द्विवेदी, एचसी अमित पटेल, एचसी राहुल प्रजापति, आर अनुराग भार्गव, आर मूरत सिंह, आर मदगेन्द्र पटेल शामिल रहे हैं ।



