Home छत्तीसगढ़ विधायक रेणुका सिंह की राह देख रही भरतपुर-सोनहत विधानसभा की जनता,आज तक...

विधायक रेणुका सिंह की राह देख रही भरतपुर-सोनहत विधानसभा की जनता,आज तक नहीं खुला विधायक कार्यालय, समस्याओं को लेकर भटक रहे लोग

0

एमसीबी/भरतपुर-सोनहत :  भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी अपने विधायक कार्यालय खुलने का इंतजार कर रही है। विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं के समाधान और जनसुनवाई के लिये स्थानीय स्तर पर विधायक कार्यालय शुरू होगा लेकिन अब तक कार्यालय संचालित नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्हें अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और विकास संबंधी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों और आवेदन संबंधी मामलों के लिये इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को बिना मुलाकात और समाधान के वापस लौटना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक कार्यालय जनसंपर्क और जनता की समस्याओं के निराकरण का प्रमुख माध्यम होता है। कार्यालय नहीं होने से आम नागरिकों और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद की कमी महसूस की जा रही है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक परेशान हैं।क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि विधानसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिये एक स्थायी कार्यालय की आवश्यकता है जहां नियमित रूप से जनसुनवाई हो सके और विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध हो। लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधायक रेणुका सिंह जल्द ही क्षेत्र में विधायक कार्यालय प्रारंभ कर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और जनसंपर्क मजबूत हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here