Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी किरंदुल सामुदायिक विकास के लिए ‘प्लेटिनम अवार्ड’ से सम्मानित

एनएमडीसी किरंदुल सामुदायिक विकास के लिए ‘प्लेटिनम अवार्ड’ से सम्मानित

0

एस एस अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड के बैलाडीला आयरन ओर माइंस, किरंदुल कॉम्प्लेक्स को सामुदायिक विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “10वें अपेक्स इंडिया ग्रीनलीफ एंड एक्सीलेंस अवार्ड-2025” में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपेक्स इंडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा होटल ताज सिडाडे डे हैरिटेज, गोवा में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार सामुदायिक विकास (CSR) श्रेणी के अंतर्गत सीएसआर उत्कृष्टता के लिए दिया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पी.के. सहगल (सेवानिवृत्त मेजर जनरल एवं रक्षा विशेषज्ञ) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश सिंह, महानिदेशक (सेवानिवृत्त), डीजीएफएएसएलआई उपस्थित थे।

पुरस्कार ग्रहण:
पुरस्कार किरंदुल परियोजना की ओर से परियोजना प्रमुख रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक और विवेक कुमार रक्षा, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) ने कहा,
“यह सम्मान एनएमडीसी लिमिटेड की सामुदायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पुरस्कार हमारे निरंतर सामाजिक प्रयासों की सफलता का प्रमाण है।”
परियोजना प्रमुख रवींद्र नारायण ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here