Home छत्तीसगढ़ ’अवैध शराब बेचने वालों को भेजा गया जेल’

’अवैध शराब बेचने वालों को भेजा गया जेल’

0

कोरिया : कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन जिले में अवैध मदिरा के वारकरी परिवहन एवं बिक्री के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी विभाग द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्यवाही ग्राम रोबो में मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब की बिक्री की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई। आरोपी कृष्णा लक्ष्मी पति शिव प्रसाद उम्र 50 वर्ष जाति रजवार निवासी रोबो थाना बैकुण्ठपुर के रिहायशी मकान से 6 पाव नग विदेशी मदिरा (गोवा व्हिस्की) और जरीकेन में भरी हुई 9 लीटर महुवा शराब जप्त की गई।

आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सी.जे.एम. कोर्ट बैकुण्ठपुर से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। चरचा क्षेत्र में मालती बुधराम बरगाह को अवैध रूप से 8 लीटर मदिरा विक्रय करते हुए पकड़ा गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बैकुण्ठपुर भेजा गया।

इन कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप-निरीक्षक, आरक्षक विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब विक्रय एवं तस्करी पर नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब सबंधी किसी भी सूचना जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14405, व्हाट्सएप नम्बर 94240102102 और मनपसंद ऐप पर संपर्क करें। जिले में बैकुण्ठपुर में प्रीमियम और तलवापारा दुकान के अलावा पटना, चरचा, पण्डोपारा, सोनहत, और जिल्दा मे दुकाने संचालित है। इन दुकानों में मैनपावर एजेंसी टीम एच आर जी एस ए प्राइवेट लिमिटेड और सुरक्षा गार्ड फस्ट चॉइस फैसिलिटी कंपनी अधिकृत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here