Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी बचेली द्वारा भांसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 132 ग्रामीणों को मिली...

एनएमडीसी बचेली द्वारा भांसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 132 ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा (बचेली): एनएमडीसी बचेली के सीएसआर विभाग ने एनएमडीसी अपोलो अस्पताल के सहयोग से भांसी में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाना था।शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें कुल 132 ग्रामीणों ने लाभ उठाया।कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमडीसी बचेली के परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री महेश एस. नायर (महाप्रबंधक, मानव संसाधन), सौरभ कुमार (उप-महाप्रबंधक, मानव संसाधन), जोसी थॉमस (उप-महाप्रबंधक, सीएसआर), डॉ. श्यामली रॉय (मुख्य चिकित्सा प्रशासक, एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली), अन्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, भांसी सरपंच, सचिव तथा एनएमडीसी के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक, बचेली ने कहा, “एनएमडीसी बचेली अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। हम आस-पास के ग्रामीणों को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी गुणवत्ता बनाए रखने में आगे रहेंगे।”सीएसआर विभाग, बचेली ने आगे भी आस-पास के गांवों में ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की घोषणा की है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here