एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आशीफ रज़ा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, किल्लत और लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता, किसानों और मजदूरों की जिंदगी बेहाल कर दी है।आशीफ रज़ा ने कहा कि सुबह से शाम तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, फिर भी लोगों को समय पर डीजल नहीं मिल पा रहा है। किसान खेती-किसानी का काम छोड़कर घंटों पंपों पर खड़े रहने को मजबूर हैं। गांव हो या शहर, हर तरफ जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता की इस तकलीफ को दूर करने के बजाय सिर्फ “डीजल-पेट्रोल बचाओ” की अपील कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ ईंधन की भारी कमी है, तो दूसरी तरफ रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार महंगाई के बोझ तले बुरी तरह टूट चुके हैं। घर चलाना अब मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार के पास केवल भाषण और अपील ही बची है।
सरकारी अधिकारियों पर भी सख्ती की मांग
आशीफ रज़ा ने मांग की कि जिस तरह आम जनता से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, उसी तरह सरकारी अधिकारियों पर भी सख्त नियम लागू किए जाएं। यदि किसी अधिकारी को एक जिले से दूसरे जिले जाना हो, तो उन्हें अपने निजी वाहन से और निजी खर्च पर यात्रा करनी चाहिए, ताकि सरकारी डीजल और जनता के टैक्स के पैसे की बचत हो सके।उन्होंने कहा कि देशहित की शुरुआत सरकारी फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर होनी चाहिए। जनता पर बोझ बढ़ाकर और खुद सरकारी संसाधनों का खुलकर उपयोग करना दोहरी नीति का स्पष्ट उदाहरण



