Home देश व्हाइट हाउस में फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान आया...

व्हाइट हाउस में फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान आया सामने, सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या बोले

0

व्हाइट हाउसके पास एक चेक प्वाइंट पर हुई फायरिंग के बाद से व्हाइट हाउस की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने घटना के बाद कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने एक महीने पहले हुई गोलीबारी की घटना का भी जिक्र किया।

बंदूकधारी का था हिंसक इतिहास

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, “आज शाम व्हाइट हाउस के पास एक बंदूकधारी के खिलाफ त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए हमारी सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को धन्यवाद।” ट्रंप ने कहा, “उस बंदूकधारी का हिंसक इतिहास था और संभवतः उसे हमारे देश की सबसे पवित्र इमारत से विशेष लगाव था। व्हाइट हाउस के द्वार के पास सीक्रेट सर्विस एजेंटों के साथ गोलीबारी में बंदूकधारी मारा गया।”

ट्रंप ने गोलीबारी की पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा, “यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के ठीक एक महीने बाद हुई है। यह दर्शाती है कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए वाशिंगटन, डी.सी. में अब तक का सबसे सुरक्षित और संरक्षित स्थान बनाना कितना महत्वपूर्ण है।” बता दें कि इस हमले के दौरान डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

 

फायरिंग के बाद ट्रंप का बयान।

Image Source : TRUTHSOCIAL/@REALDONALDTRUMPफायरिंग के बाद ट्रंप का बयान।

 

चेक प्वाइंट पर की कई राउंड फायरिंग

बता दें कि शनिवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) को एक शख्स ने व्हाइट हाउस के एक चेक प्वाइंट के पास कई राउंड फायरिंग की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई। फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नासिर बेस्ट के रूप में हुई है। आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक वह खुद को ईसा मसीह मानता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here