Home देश-विदेश नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत व चश्मदीद गवाह की मौत पर भाजपा...

नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत व चश्मदीद गवाह की मौत पर भाजपा ने उठाए सवाल, एसपी को सौपा ज्ञापन

0

अनूपपुर : बिजुरी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत एवं घटना के चश्मदीद गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार तथा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि बिजुरी निवासी नाबालिग युवती की 20 मई 2026 को गंभीर रूप से घायल अवस्था में शासकीय चिकित्सालय बिजुरी में मृत्यु हो गई थी। मृतका के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने इस घटना को सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का मामला बताया है।

भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह की 23 मई 2026 को बोरिडांड रेलवे स्टेशन के पास मृत अवस्था में मिला, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय जन समुदाय एवं परिजनों को इस मौत में भी हत्या की आशंका है।

भाजपा ने पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले को सामान्य घटना बताकर लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भी नगर में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता में भय का वातावरण बना हुआ है।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मांग की है कि बिजुरी थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता का कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here