Home देश ‘तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है’, ट्विशा शर्मा मौत के मामले में...

‘तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है’, ट्विशा शर्मा मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

0

मध्य प्रदेश के भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुद संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की है। इस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है।

CJI ने क्या कहा?

ट्विशा शर्मा मौत के केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि “कुछ कार्रवाइयों से हमें थोड़ी पीड़ा हुई है। हम अपने मीडिया मित्रों से अनुरोध करेंगे कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। मामले को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दें। हमें पूरा विश्वास है कि पीड़ित और आरोपी सहयोग करेंगे। हमें जानकारी मिली है कि CBI को जांच सौंपी गई है।”

सुनवाई में क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि “मृतका के बारे में बयान दिए गए। उसकी सास ने जांच में सहयोग नहीं किया। अपना बयान दर्ज करवाने में सहयोग नहीं किया।” इस पर CJI ने कहा कि “CBI जिम्मेदारी से जांच करेगी। ऐसा हमें विश्वास है।” वहीं, आरोपी गिरिबाला सिंह के वकील ने कहा कि “यह गलत है। ऐसी बात यहां नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बयान रिकॉर्ड करवाया है।” इसके बाद CJI ने कहा- हम सभी पक्षों से कहते हैं कि प्रीमैच्योर बयानबाजी न करें। पीड़ित परिवार के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि “शुरू में सबूतों को नुकसान पहुंचाया गया।” वहीं, CJI ने कहा कि “हम किसी बात पर टिप्पणी नहीं करेंगे। CBI जांच में सक्षम है।”

तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी समाज के लिए एक अहम टिप्पणी की है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि एक तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है। लड़की के परिवार को भी उसकी शिकायतों पर समय रहते ध्यान देना चाहिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here